किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ- त्रिपाठी

* जिला कृषि पदाधिकारी ने हथुआ ई किसान भवन का किया निरीक्षण
* अधिकारियों को दिया कई निर्देश

हथुआ/एस एन ब्यूरो

किसानों को कृषि सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी समय पर दी जानी चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसान हित की योजनाओं का समय पर शत प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाना चाहिए। इसमें कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उक्त बातें जिला कृषि पदाधिकारी भूपेंद्र मणि त्रिपाठी ने स्थानीय प्रखंड के ई किसान भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा। अधिकारी ने यह भी कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ नियत समय पर मिले इसकी स्थानीय स्तर पर समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। अपने निरीक्षण में जिला कृषि पदाधिकारी ने सरकार की चल रही कृषि योजनाओं का सफल संचालन की विधिवत जानकारी भी लिया। कृषि पदाधिकारी ने अपने निरीक्षण में विभागीय पंजियों की जांच भी किया। जिसमें रोकड़ बही, उपस्थिति पंजी, बीज वितरण पंजी आदि का विधिवत जांच किया। इस बाबत अधिकारी ने निर्देश के साथ साथ कई सुझाव भी दिया। कृषि पदाधिकारी ने ई किसान भवन के टूटे पड़े फर्श, खिंडकी, दरवाजा की मरम्मती करवाने, कैंपस को हराभरा करने, सभी नष्ट सामानों को बदलने का निर्देश भी दिया। अधिकारी ने सभा कक्ष में सभी कर्मियों के साथ बैठक कर हरित खाद्य योजना के तहत किसानों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया।

ढैचा बीज का किया गया वितरण

जिला पदाधिकारी के निर्देशन पर ई किसान भवन का निरीक्षण करने पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी भूपेंद्र मणि त्रिपाठी ने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी भूदेव राणा यशु, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कामेश्वर राम, कृषि समन्वयक रूपेश कुमार, कौशर इमाम, आशुतोष बैठा, राहुल कुमार, मनोज कुमार, ओम प्रकाश यादव, प्रखंड तकनीकी सहायक कमलेश कुमार, सहायक तकनीकी प्रबन्धक रणधीर कुमार, कुलदीप कुमार भारती, किसान सलाहकार रामनरेश कुशवाहा, विष्णु देव तिवारी, रंजीत राय, राजेश प्रसाद, उमेश कुमार, राजेश कुमार राम, प्रदीप राम, ओम प्रकाश राम, लेखापाल प्रेम शंकर, ऑपरेटर पिंटू गुप्ता आदि कर्मियों के साथ किसानों को ढैचा बीज का वितरण भी किया। साथ ही कृषि सम्बन्धित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया। अधिकारी के निरीक्षण पर स्थानीय कर्मियों में पुरा दिन हड़कंप मचा रहा।

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने दी कृषि योजना की जानकारी

ई किसान भवन में आयोजित किसानों के साथ बैठक में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी भूदेव राणा यशु ने किसानों को कई योजनाओं की जानकारी दिया। जिसमें प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, हरी चादर योजना, बागवानी मिशन योजना के तहत आम, अमरूद और केला आदि पौधा लगाने के लिए कृषि विभाग के पोटल पर अपनी मांग अपलोड करने की जानकारी किसानों को दिया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने सभी किसान सलाहकारों को नियमित रूप से किसानों की कृषि सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही हरी खाद्य योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने को कहा।

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights