हिंदी साहित्य सम्मेलन में साहित्यकार को किया गया सम्मानित

* साहित्य प्रेमियों ने दी बधा

हथुआ/एस एन ब्यूरो

बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन में गोपालगंज जिला के युवा कवि पप्पू मिश्र “पुष्प” को सम्मानित किए जाने से साहित्य प्रेमियों में खुशी की लहर है। मीरगंज शहर के नरइनिया गांव निवासी व डॉ राजेंद्र प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथुआ के +2 शिक्षक पप्पू मिश्र”पुष्प” को हिंदी भाषा एवं साहित्य की उन्नति में मूल्यवान योगदान पर बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के 42 वां अधिवेशन में मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी पी ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान, संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ(प्रो) शंकर प्रसाद, प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण आदि गणमान्यों की मौजूदगी में इनको अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पत्रकार, शिक्षक व युवा कवि को मिली इस उपलब्धि से जिले भर के साहित्य प्रेमियों ने इनको बधाई दी है। जिसमें गोपेश्वर काॅलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ (प्रो) ब्रह्मदेव मण्डल, डॉ सीपी सिंह,कवयित्री डॉ नीलाम श्रीवास्तव, कवि प्रो सरफुद्दीन सर्फ, प्रो मोहन लाल, संजय मिश्र “संजय”, डॉ सुबोध कुमार, पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश, आशुतोष पाण्डेय, वैद्यनाथ पूरी, नागेन्द्र तिवारी, डॉ राम विष्णु प्रसाद, डॉ फिरोज आलम, साई सेवा संस्था के अध्यक्ष सरोज कुमार उर्फ रिंकू, डॉ नीरज कुमार, नागेन्द्र मिश्र, रत्नाकर राय, अधिवक्ता शैलेन्द्र प्रताप शाही, डॉ आलोक कुमार पाण्डेय सहित तमाम लोगों ने युवा साहित्यकार को बधाई दिया है।

लंबे समय से साहित्य से है जुड़ाव

बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन में सम्मानित हुए जिले के युवा कवि पप्पू मिश्र “पुष्प” का साहित्य से जुड़ाव बचपन से रहा है। साधारण परिवार में जन्मे ‘पुष्प’ ने सामाजिक जीवन पर आधारित कहानियां,कविता,गीत,ग़ज़ल आदि विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में लिखते आए। इनकी उत्कृष्ट रचनाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है। इन्होंने हिन्दी व भोजपुरी से स्नातकोत्तर कर भोजपुरी को भारत के मानचित्र पर उभारने के लिए हिन्दी व भोजपुरी भाषा में कई साहित्य की रचना किया। इनकी रचनाओं से वर्तमान परिवेश में ही सामाजिक गतिविधियों का पता चलता है। इनकी रचनाएं स्पंदन, दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, प्रभात खबर, दिल्ली से प्रकाशित पत्रिका ‘हंस’ , आरोह अवरोह पटना, काव्य रंगोली आसाम, मुंबई से प्रकाशित सामना, हरिभूमि, हरियाणा, भोजपुरी राज्य संदेश, लखनऊ आदि कई पत्र पत्रिकाओं में छपती रही है।

कौन है साहित्यकार पप्पू मिश्र”पुष्प”

युवा कवि पप्पू मिश्र”पुष्प” गोपालगंज जिला के मीरगंज शहर के नरईनिया गांव के मूल निवासी है। इनका नाम राजेश कुमार मिश्र है जो साहित्य लेखन में पप्पू मिश्र “पुष्प” के नाम से जाने जाते है। ये वर्तमान में हथुआ स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में +2 शिक्षक के रूप में पदस्थापित है।

अब तक मिल चुका है सम्मान

पप्पू मिश्र “पुष्प” को हिंदी साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों लिए सामाजिक संस्थान लायन्स क्लब मीरगंज, श्री चित्रगुप्त सेवा समिति बरवा, एस एस पब्लिक शिक्षण व सामाजिक संस्थान, मीरगंज के साथ साथ सरकारी व गैर सरकारी कई संस्थाएं इनको सम्मानित कर चुकी है।

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights