जूनियर मिस इंडिया रनरअप अनुष्का को किया गया सम्मानित

* विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अनुष्का केसरी को किया सम्मानित
* जिलेवासियों ने किया अपनी बेटी पर गर्व

हथुआ/एस एन ब्यूरो

यह मेरी पहली सफलता की सीढ़ी है। अभी आगे सफलता हासिल करना बाकी है। आप सभी का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा तो आपकी बेटी मिस इंडिया के खिताब पर अपनी सफलता का परचम लहराएगी। प्रयास जारी है। उक्त बातें मुंबई में हुई जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता 2023 में रनर अप हुई मीरगंज शहर के अनुष्का केसरी ने लोगों द्वारा दिए गए बधाई संदेश के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा।

मीरगंज शहर निवासी प्रदीप केसरी की बेटी अनुष्का को मीरगंज शहर आने पर सबसे पहले जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद मीरगंज नगर परिषद के उप सभापति धनंजय यादव ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। शहर स्थित साई सेवा संस्थान के अध्यक्ष सरोज कुमार उर्फ रिंकू, मीरगंज शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ फिरोज आलम, डॉ कमाल अहमद, साई सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष जितेंद्र केसरी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव आकाश केशरी, अरुण सिंह, शिवम कुमार, मनीष, राम बाबु आदि ने मोमेंटो देकर शहर की बेटी को सम्मानित किया। वहीं पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश ने पौधा देकर अनुष्का का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर टीम धनंजय के विनायक जैन, चंदन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अनिल यादव, लवकुश साह, आकाश जयसवाल, आकाश केशरी आदि थे।

यह विदित हो कि मीरगंज शहर निवासी प्रदीप केसरी की पुत्री अनुष्का पिछले दिनों जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में रनर अप बनी। जिसको लेकर जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सबने अपनी बेटी को शहर आने की प्रतीक्षा करते रहे। शहर आने पर अनुष्का का भव्य स्वागत किया गया। सबने एक स्वर में कहा कि इसी तरह आगे बढ़ कर इस जिला का नाम रौशन करते रहो।

सम्मान पाते ही अनुष्का की भर आईं आंखें

अपने शहर पहुंची जूनियर मिस इंडिया की रनर अप हुई अनुष्का को जब लोगों ने अपनी बेटी पर गर्व कर सम्मानित किया तो उनकी आंखे खुशी से भर आईं। अनुष्का के चेहरे पर खुशी और मन में दृढ़ इच्छा शक्ति ने सम्मानित करने वालों को यह विश्वास दिला दिया की अनुष्का का सपना पूरा हो जाएगा। वैसे अपने शहर की बेटी को एक झलक पाने को कई लोग बेताब दिखे। अनुष्का ने सबका अभिवादन स्वीकार कर बड़े बुजुर्गो से आशीर्वाद भी लिया।

अनुष्का का क्या है सपना

जूनियर मिस इंडिया की रनर अप हुई अनुष्का से जब सवाल किया गया कि अब आगे क्या करना है तो अनुष्का ने बेवाक शब्दों में कहा कि मेरा सपना मिस इंडिया बनने का है। सफलता की पहली पायदान पर मैंने सफलता हासिल किया है। आगे सफल होने की तैयारी कर रही हूं। एक सवाल पर अनुष्का ने कहा कि कठिन परिश्रम, नेक इरादा और दृढ़ इच्छा शक्ति ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े बच्चो में हो तो वे सफलता की दहलीज पार कर सकते है।

 

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights